Ration Card Forms

Ration Card Correction Form PDF | राशन कार्ड संशोधन आवेदन पत्र

  Ration Card Correction Form 2026 PDF राशन कार्ड में नाम, पता, परिवार के सदस्यों की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण में बदलाव करने के लिए उपयोग किया जाने वाला…

0 downloads Updated: Aug 21, 2026

About this Form

 

Ration Card Correction Form 2026 PDF राशन कार्ड में नाम, पता, परिवार के सदस्यों की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण में बदलाव करने के लिए उपयोग किया जाने वाला आवेदन फॉर्म है। इस फॉर्म के माध्यम से राशन कार्ड में पता परिवर्तन, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना, नाम में सुधार और Duplicate Ration Card से संबंधित आवेदन किया जा सकता है।

यहाँ से आप Ration Card Correction Form 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए Download PDF बटन से फॉर्म डाउनलोड करें और अपनी जरूरत के अनुसार मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन करें।

Required Documents | आवश्यक दस्तावेज

फॉर्म के दूसरे पेज पर दिए गए checklist के अनुसार, जरूरत के हिसाब से ये documents लगाए जा सकते हैं:

  • मूल राशन कार्ड
  • आवेदक की फोटो और हस्ताक्षर
  • निवास का प्रमाण जैसे बिजली/पानी का बिल, नगर निकाय की रसीद या वोटर पहचान पत्र की फोटो कॉपी
  • नवविवाहिता का नाम जोड़ने के लिए पति के राशन कार्ड से नाम कम करने/शादी से संबंधित प्रमाण
  • बच्चे का नाम जोड़ने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या जन आधार कार्ड की स्व-प्रमाणित प्रति
  • Duplicate राशन कार्ड के लिए पुराने राशन कार्ड की फोटो कॉपी/शपथ पत्र आदि
  • नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, तलाकनामा या संबंधित शपथ-पत्र, जैसा मामला हो
  • नाम में परिवर्तन के लिए सक्षम अधिकारी/राजकीय मुद्रालय से जारी संबंधित प्रमाण
  • नाम जोड़ने के लिए समर्पण प्रमाण-पत्र
  • अन्य संबंधित दस्तावेज, आवश्यकता के अनुसार

Note: इस form में अलग-अलग बदलाव के लिए documents अलग हो सकते हैं, इसलिए जिस correction/modification के लिए आवेदन कर रहे हैं उसी के अनुसार document लगाएं।

MORE UPDATED FORMS AVAILABLE – emitrawalesir.com

Ready to get started?

View or download this form for free — no registration required.